वेलेंटाइन वीक में प्यार के पंछियों के लिए शनिवार का दिन खास रहा। रेस्टोरेंट्स और पार्कों में किस डे मनाया। कुछ प्रेमी युगलों ने किस डे पर ही वेलेंटाइन डे भी मनाया। रविवार का अवकाश होने के कारण बहुत से जोड़ों ने एक दिन पहले ही वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया।
वेलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़ों ने किस डे को भी अपने तरीके से मनाया। प्यार के पंछियों ने ऐतिहासिक स्मारकों पर ज्यादा भीड़ उमड़ने के कारण स्मारकों की बजाय पार्क और रेस्टोरेंट्स का रुख किया। महताब बाग, शाहजहां गार्डन, ताज नेचर वॉक, रामबाग और मरियम टूम, अकबर टूम में काफी संख्या में प्रेमी युगल किस डे को मनाने पहुंचे। वहीं बहुत से जोड़ों ने वेलेंटाइन डे पर छुट्टी होने के कारण शनिवार को ही वेलेंटाइन डे मनाया। उधर, प्यार के कुछ पंछियों ने वेलेंटाइन डे के लिए कुछ खास तैयारियां की हैं। शनिवार को गिफ्ट गैलरीज में अपनी वेलेंटाइन के लिए गिफ्ट खरीदने वालों की अच्छी खासी तादाद देखी गई। आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 स्थित गिफ्ट सेंटर के संचालक ने बताया कि पूरे वीक में पहली दफा काफी संख्या में गिफ्ट की खरीदारी की गई।
दूसरी ओर, संत निरंकारी मंडल के निरंकारी भक्तों ने आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत के तहत सफाई कार्य किया। स्टेशन को पूरी तरह चमकाया। सचिन ओबराय ने बताया कि वेलेंटाइन को स्वच्छता से जोड़ा है।