ये भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी गांव में कैंप कर रहे हैं। वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी घटना का संज्ञान ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना की रिपोर्ट तलब की है।
मुख्यमंत्री ने माना है कि मथुरा पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है। वहीं सीओ मांट विनय सिंह चौहान ने गुरुवार को निलंबित इंस्पेक्टर और दोनों दरोगाओं के खिलाफ सुरीर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि विवेचना सीओ महावन करेंगे।