फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः 'तारीख पर तारीख' मिलने से परेशान युवक ने खोया आपा, तहसीलदार को जड़ा थप्पड़

Fri, 30 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
थाने में तहसीलदार से अभद्रता का आरोपी युवक क्रांति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज तहसीलदार को गुरुवार को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तहसील में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर तहसील में चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी निवासी युवक क्रांति सिंह पुत्र भारत सिंह का तहसीलदार न्यायालय में साल 1988 से जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार को मामले में तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन तारीख बढ़ा दी गई। 

इसे लेकर गुरुवार को युवक तहसीलदार आरके त्यागी से मिलने के लिए तहसील पहुंचा। इस दौरान तहसीलदार एक बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे थे। तभी युवक ने तहसीलदार से बात करने के बाद उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तहसीलदार के गनर और पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। युवक को पकड़कर थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  एसएसपी के सामने युवक ने खोया आपा, बोला- साहब, मैं अपनी पत्नी को जान से मार दूंगा
विज्ञापन

बताया जाता है कि आठ दिन पहले मामले को लेकर युवक तहसीलदार से अभद्रता कर चुका है। युवक ने तहसीलदार के बंगले पर पहुंचकर हंगामा किया था। इसके बाद युवक को थाने भेजा गया था, जहां से चालान कर छोड़ दिया गया था।

पिता के समय से चल रहा है विवाद
युवक क्रांति सिंह का जमीन का विवाद पिता भारत सिंह के समय से चल रहा है। युवक के पिता और ताऊ की जमीन के विवाद में मामला कोर्ट पहुंचा था। पिता की मौत के बाद युवक मुकदमा लड़ रहा है।

अलीगंज तहसीलदार आर के त्यागी ने बताया कि युवक ने अभद्रता की है। इसके बाद युवक को थाने भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें