फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले युवती ने दोस्त संग उठाया आत्मघाती कदम, परिवार के उड़े होश

Tue, 30 Jun 2020 06:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • निजी अस्पताल में युवक-युवती भर्ती
  • लड़की के पिता ने दर्ज कराया युवक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक-युवती ने जहर खा लिया जब दोनों परिवारों को इसकी खबर लगी तो सभी के होश उड़ गए। युवती ने शादी से पहले ऐसा कदम उठाया जिसके बाद बरात दरवाजे पर नहीं आ सकी। युवक और युवती दोनों दोस्त थे। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मामला महावन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर युवक-युवती की दोस्ती चर्चा में थी। युवती की शादी तय हो गई और 29 जून को उसकी शादी होनी थी। मामला संज्ञान में आने पर युवक को परिजनों ने शहर से बाहर भी भेज दिया। लेकिन 27 जून को ही युवक गांव में आ गया। 

गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को गोलियों से भूना, सरे सायं हत्याकांड से मची सनसनी
विज्ञापन


बताया जाता है कि युवक के गांव में आते ही युवती युवक के पास चली गई और दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ती देखी तो परिजन ने उन्हें गोवर्धन चौराहे के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां पर दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है लेकिन वह बात करने की स्थिति में नहीं है। 

 
विज्ञापन

लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ थाना महावन में बहला-फुसलाकर जहर खिलाने संबंधी एफआईआर दर्ज कराई है। महावन थानाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

घर में चल रहीं शादी की तैयारियां
जिस घर में युवती की शादी की तैयारियां चल रही थीं उस घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सब हैरान हैं, किसी प्रकार से युवती की जान बच जाए। उधर जिस घर में युवती की शादी होने वाली थी उस घर में भी शादी की खुशियां काफूर हो गई हैं। घटना की जानकारी लगने से लड़का पक्ष भी हैरान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें