फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की लिफ्ट में फंसे सभासद और फरियादी

विज्ञापन
नगर पालिका में लिफ्ट में फंसने के बाद बाहर निकलते सभासद और एक अन्य व्यक्ति - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका कार्यालय की लिफ्ट में मंगलवार को मोहल्ला गोलाबाजार के सभासद और एक अन्य व्यक्ति फंस गया। सभासद की सूचना पर साथी सभासदों ने इमरजेंसी चाबी मंगवाकर लिफ्ट को खुलवाया। करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने पर दोनों लोग घबरा गए और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पालिका की लिफ्ट में गोलाबाजार निवासी सभासद ब्रजेश कुमार और उनके मोहल्ले के ही शिवनाथ पाल पालिका के दूसरे फ्लोर पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट बंद हो गई। दरवाजा भी नहीं खुला। इस पर सभासद ब्रजेश कुमार ने साथी सभासद राजीव मिश्रा को फोन पर जानकारी दी।
वह पालिका के सभागार में ही मौजूद थे। आनन-फानन में इमरजेंसी चाबी मंगा कर लिफ्ट का दरवाजा खोला गया। हालांकि इसमें 15 मिनट का समय लग गया। लिफ्ट से बाहर आने पर उनका बीपी बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए लिफ्ट रुक गई थी। जानकारी होते ही इमरजेंसी चाबी मंगाकर सभासद और एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। लिफ्ट में तकनीकि दिक्कत है, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन

मनोरमा देवी चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें