फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बैंककर्मियों ने ठप रखा कामकाज, ग्राहक हुए परेशान

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकालते बैंककर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बैंक यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंककर्मियों ने कोई कार्य नहीं किया। इसके चलते बैंकों में काम-काज ठप रहा। जानकारी होने पर सोमवार की अपेक्षा कम ग्राहक ही बैंक पहुंचे। हालांकि उन्हें भी खाली हाथ ही मायूस होकर लौटना पड़ा। दूसरे दिन भी बैंककर्मियों की हड़ताल से लगभग दस करोड़ रुपये का नकद लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर नौ बैंक यूनियन कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारियों ने स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर धरना दिया। इससे दूसरे दिन भी जिले में दस करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि दो बैंकों का निजीकरण किए जाने का शासन का आदेश गलत है। इससे बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों को ही समस्या होगा।
बैंकों की हालत इससे खराब होगी, ग्राहकों का भरोसा भी बैंकों से उठ जाएगा। उन्होंने इलाहाबाद बैंक से क्रिश्चियन तिराहे तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आर्यावर्त बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुरोध कुमार सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार अगर अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और बड़ा हो सकता है। प्रदर्शन के दौरान सतीश चंद्र गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार,रामजी अग्रवाल, महाराज सिंह, अमित जैन, राजीव, शशांक पांडेय, अंकित यादव, दीपेंद्र सिंह चौहान, संजीव कुमार, प्रियांक तिवारी, अमरेश गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कम आए ग्राहक, खाली हाथ ही लौटे
सोमवार को बैंकों की हड़ताल के बाद लोगों को बैंकों में कार्य न होने की सूचना मिल गई थी। इसी के चलते मंगलवार को कम ग्राहक ही बैंकों में कामकाज के लिए पहुंचे। लेकिन जितने भी ग्राहक आए सभी को खाली हाथ ही मायूस होकर लौटना पड़ा। अब बुधवार को बैंकों में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
एटीएम के शटर भी मिले बंद
बैंकों की हड़ताल के चलते लोगों को कैश के लिए एटीएम से उम्मीद थी। लेकिन एटीएम के भी शटर बंद थे। हालांकि सोमवार को शहर में एक-दो एटीएम बूथ खुले थे।
दो दिन से बैंकों के निजीकरण के विरोध कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बुधवार से बैंकों में कामकाज शुरू हो जाएगा। लगभग दस करोड़ रुपये का कैश लेनदेन दूसरे दिन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

-अनिल प्रकाश तिवारी, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें