फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जिला पंचायत अध्यक्ष को फिर मिली नहरों की सफाई में खामियां, 7 दिन में सुधार के दिए निर्देश

Wed, 26 Nov 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नहरों की सिल्ट सफाई में हुए भ्रष्टाचार से मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया का फिर सामना हुआ। टर्मिनल रजवाह और श्यामो माइनर निरीक्षण में बदहाल मिली। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता नीरज कुमार को सात दिन में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोअर खंड सिंचाई विभाग को रबी फसलों में नहरों की तलीझाड़ सफाई के लिए तीन करोड़ रुपये मिले थे। आरोप है कि नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर घास छील कर तीन करोड़ रुपये विभागीय इंजीनियर और ठेकेदारों ने ठिकाने लगा दिए। जनप्रतिनिधि भी आंखें मूंदे रहे। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। फर्जीवाड़े पर पर्दा डालने के लिए नहरों में पानी छोड़ दिया गया जिससे जांच भी नहीं हो सके। 
विज्ञापन


इस मामले में एक तरफ अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम अरविंद बंगारी ने मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। दूसरी तरफ मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने टर्मिनल रजवाह और श्यामो माइनर का दौरा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि तलीझाड़ सफाई नहीं की गई। नहर जगह-जगह टूटी और कटी मिलीं।

सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है। अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गई है कि सात दिन में सुधार नहीं हुआ तो शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि नहर सफाई में हुए भ्रष्टाचार को अधिकारी छुपाने में लगे हुए हैं। उन्होंने उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें