आगरा में नजूल की जमीन को फ्री होल्ड किए जाने में हुए 108 करोड़ के घोटाले में कमिश्नर के स्तर से भी जांच कराई जा रही है। मंडलायुक्त पहले ही जमीन को फ्री होल्ड किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगा चुके हैं। उधर, इस मामले में फंसे एआईजी स्टांप निरंजन कुमार के खिलाफ डीएम एनजी रवि कुमार ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। निरंजन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि फ्री होल्ड के मामले की जांच रिपोर्ट पहले ही शासन को भेजी जा चुकी है। यह जांच एडीएम (एफ) ने की है। यह जमीन एमजी रोड और नेहरू नगर के बीच की है। यहां सड़क की तरफ सर्किल रेट 1.10 लाख वर्ग मीटर है।
इस जमीन को नौ लोगों को फ्री होल्ड (आवंटित) किया जा रहा था। बाद में डीआईजी स्टांप ने जांच की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से 1.10 लाख प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट की दर से रजिस्ट्री कराई जाए।