लेडी लॉयल
समय 10.28
जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी वीरेंद्र वार्ष्णेय ने बांह में वैक्सीन लगवा कर टीकाकरण की शुरूआत कराई। वह 20 मिनट तक रिकवरी रूम में रहे। फ्रंटलाइन वारियर के रूप में 10 माह से काम कर रहे 59 वर्षीय चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि बेटे ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। उसने कहा कि सबसे पहले आप वैक्सीन लगवाएं।
पुष्पांजलि हास्पीटल
समय 10.57
पुष्पांजलि अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश शर्मा ने पहला टीका लगवाया। दाएं हाथ में टीका लगवाते समय डा. शर्मा खुश और उत्साहित नजर आए। उन्होंने टीकाकरण के समय विक्टरी साइन दिखाया। डा.राकेश शर्मा ने कहा कि टीका लगवाकर कोई घबराहट नहीं थी। लोग आगे आएं और टीका लगवाएं।
खंदौली स्वास्थ्य केंद्र
समय - 10.40
जिले के खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे पहला टीका फार्मासिस्ट डा. गजेंद्र सिंह चौहान को लगाया गया। स्वास्थ्य केंद्र का पहला टीका लगवाने का गर्व डा. चौहान के चेहरे पर नजर आया। टीकाकरण के दौरान वह बेहद खुश और उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में लोग आगे आएं और वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित रहें।