फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: आगरा में सबसे पहले इन लोगों ने लगवाई वैक्सीन, साझा किया अनुभव

Sun, 17 Jan 2021 08:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में कोरोना टीकाकरण बूथों पर दोपहर दो बजे के बाद इक्का-दुक्का ही लोग टीका लगवाने वाले आए। पांच बजे तक टीकाकरण चला, जिसमें 361 ने टीका लगवाया। 
विज्ञापन
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉ. अनुपम शर्मा को लगा पहला टीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शनिवार को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 361 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा। जबकि जिले में छह बूथों पर 600 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होना था। टीका लगवाने वालों में सबसे ज्यादा चिकित्सक रहे। टीका लगवाने के बाद सबके चेहरों पर खुशी साफ दिखी।  

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज
समय: 10:53 बजे
एसएन मेडिकल कॉलेज के बूथ पर पहला टीका फार्मेकलॉजी विभाग के 53 साल के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अनुपम शर्मा ने लगवाया। एसएन मेडिकल से ही एमबीबीएस, एमडी करने वाले डा. शर्मा के चेहरे पर टीका लगवाने के बाद खुशी साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है। पत्नी और बेटा भी चिकित्सक हैं। वह भी टीका लगवाएंगे।

जिला अस्पताल
समय: 11:27
जिला अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डा. सीपी वर्मा ने पहला टीका लगवाया। कमिश्नर अनिल कुमार द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम के औपचारिक उदघाटन के बाद डा. सीपी वर्मा के जब पहला टीका लगा तो उन्होंने इसे यादगार पल करार दिया और लोगों से अपील की कि वह कोरोना के खिलाफ जंग में हिस्सा लें और इसे लगवा कर सुरक्षित हों। 

विज्ञापन

लेडी लॉयल
समय  10.28
जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी वीरेंद्र वार्ष्णेय ने बांह में वैक्सीन लगवा कर टीकाकरण की शुरूआत कराई। वह 20 मिनट तक रिकवरी रूम में रहे। फ्रंटलाइन वारियर के रूप में 10 माह से काम कर रहे 59 वर्षीय चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि बेटे ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। उसने कहा कि सबसे पहले आप वैक्सीन लगवाएं।

पुष्पांजलि हास्पीटल
समय   10.57
पुष्पांजलि अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश शर्मा ने पहला टीका लगवाया। दाएं हाथ में टीका लगवाते समय डा. शर्मा खुश और उत्साहित नजर आए। उन्होंने टीकाकरण के समय विक्टरी साइन दिखाया। डा.राकेश शर्मा ने कहा कि टीका लगवाकर कोई घबराहट नहीं थी। लोग आगे आएं और टीका लगवाएं। 

खंदौली स्वास्थ्य केंद्र
समय - 10.40
जिले के खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे पहला टीका फार्मासिस्ट डा. गजेंद्र सिंह चौहान को लगाया गया। स्वास्थ्य केंद्र का पहला टीका लगवाने का गर्व डा. चौहान के चेहरे पर नजर आया। टीकाकरण के दौरान वह बेहद खुश और उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में लोग आगे आएं और वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

एत्मादपुर स्वास्थ्य केंद्र
समय- 10.35
स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे पहला टीका लैब तकनीशियन सचिन गुप्ता को लगाया गया। सचिन के चेहरे पर नंबर 1 होने की खुशी दिखी और उन्होंने इसे कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान बताया। सचिन को टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक रिकवरी रूम में रखा गया। सचिन ने कहा कि टीका लगवाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें