न्यू आगरा में सब्जी बेचने वाले नगला बूढ़ी निवासी दो भाई कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सिकंदरा मंडी से सब्जी लाकर बेचते थे। 21 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने और कोरोना के लक्षण महसूस होने पर खुद ही एसएन मेडिकल कॉलेज सैंपल देने गए थे।
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके परिजनों और सम्पर्क में रहे लोगों की सूची बनाई है। सबको क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा जाएगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शनिवार को 16 नए मरीज मिले हैं।
न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि सब्जी बेचने वाले दोनों भाई के घर के पास बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। इससे पहले फ्री गंज, सुल्तान गंज की पुलिया के सब्जीवाले पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक दूधिया भी संक्रमित निकला है।