फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पति से झगड़ा हुआ तो मां ने दो बच्चों के साथ आग लगाकर दे दी जान

Sat, 25 Apr 2020 06:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में शनिवार को पति से झगड़े के बाद एक महिला ने दो मासूम बच्चों सहित खुद को आग लगा ली। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो गई। महिला ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भटोआ निवासी राजकिशोर प्रजापति मेहनत मजदूरी कर 35 वर्षीय पत्नी रिंकी व दो बच्चों चार वर्षीय तन्मय और दो वर्षीय मन्मय का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। 

पत्नी से झगड़े के कुछ देर बाद राजकिशोर घर से बाहर चला गया। पति के बाहर जाते ही महिला ने दोपहर करीब एक बजे दोनों मासूमों के साथ कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल खुद पर और दोनों मासूमों पर उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने मौके पर ही तोड़ा दम

मां-बेटों की चीख पुकार सुनकर और घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां-बेटों को कमरे से बाहर निकाला और आग को बुझाया। इस बीच दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। 

जानकारी मिलने पर पति राजकिशोर भी घर आ गया। पति गंभीर रूप से झुलसी पत्नी और दोनों बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गया। यहां डॉक्टरों ने बच्चों के मृत होने की पुष्टि की। दोपहर बाद इलाज के दौरान रिंकी की भी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा गया है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि दंपती के बीच झगड़े के बाद महिला द्वारा आग लगाने की घटना सामने आई है। दो बच्चों सहित महिला की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें