फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, 152 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Wed, 11 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मंगलवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दयालबाग निवासी 61 वर्षीय अस्थमा मरीज और 74 वर्षीय हृदय मरीज की मौत से संक्रमित मृतकों की संख्या 152 हो गई है। 65 नए मरीज और मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7873 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दोनों मरीज पुरानी बीमारियों से ग्रस्त थे। संक्रमित होने के बाद तकलीफ बढ़ गई। दोनों को वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंगलवार को कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। अब तक 7122 मरीज ठीक हो चुके हैं। 554 मरीज उपचाराधीन हैं। 2.95 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


विज्ञापन

डॉक्टर संक्रमित, कमला नगर में आठ मरीज मिले

मंगलवार को मिले नए मरीजों एक डॉक्टर भी शामिल हैं। कमला नगर में आठ संक्रमित मिले हैं। निर्भय नगर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। ईश्वर नगर सिकंदरा, सदर बाजार, कमला नगर और विनय नगर में एक-एक परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। केदारपुरा बाह, गीता नगर और पुष्पांजलि गार्डन दयालबाग में एक-एक परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

किदवई पार्क राजामंडी, पश्चिमपुरी, देवरी रोड, श्रीकृष्ण लोक अपार्टमेंट, विनय नगर शाहगंज, इंद्रपुरी न्यूआगरा, कैलाश विहार,  शिवपुर कॉलोनी, सीएचसी अछनेरा, पेसई खंदौली, लोहामंडी, नामनेर, अयोध्या कुंज, सीता नगर, भीम नगर जगदीशपुरा, नेहरू नगर, अमर विहार दयालबाग, अजमेर रोड, बजाज धाम, नरीपुरा, फरेरा और शाहगंज में भी संक्रमित मिले हैं। 

47162 लोगों की स्क्रीनिंग, 155 संदिग्ध मिले 

स्वास्थ्य विभाग की 158 टीम ने हॉट स्पॉट एरिया के कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, बल्केश्वर, ट्रांसयमुना कॉलोनी, ताजगंज, शहीद नगर, राजपुर चुंगी, बरौली अहीर, नेहरू नगर, गांधी नगर और ताजगंज के 10605 घरों का सर्वे किया। यहां 47162 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमेट्री कर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी जांची। इसमें बुखार-खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा। इसमें 155 लोग संदिग्ध मिले, इनकी कोरोना वायरस की जांच भी कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें