भारतीय रेल: टूंडला में चेकिंग स्टाफ को दी गई किट
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक डॉक्टर और सफाई कर्मचारियों को ही पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स) पहने देखा होगा लेकिन अब ट्रेनों में टीटीई भी किट पहने दिखाई देंगे। रेल प्रशासन ने कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए रेलकर्मियों को अब पीपीई किट दी है। जिसे पहनकर अब टीटीई चलती ट्रेन में यात्रियों के टिकट चेक करेगा। टूंडला चेकिंग स्टाफ को यह किट मिल चुकी है।
कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने की दिशा में रेल प्रशासन ने एक नई पहल की है। प्रशासन ने न सिर्फ डॉक्टरों बल्कि अपने रेलकर्मियों को भी पीपीई किट दी है। अभी तक रेलकर्मियों को सिर्फ एक मास्क के सहारे कोरोना से बचाव करते हुए ड्यूटी करनी पड़ रही थी। रेलकर्मियों के लिये कोरोना से बचकर नौकरी करना तब ज्यादा मुश्किल हो गया था।
रेल प्रशासन ने 12 जून से स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी थी। इसके बाद से अब तक कई ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। ऐसे में प्रशासन ने रेल कर्मियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई है। अब रेलकर्मियों को पीपीई किट प्रदान की जा रही हैं।