फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: शासन के विशेष अधिकारी से एसएन के प्राचार्य ने मांगे नर्सिंग स्टॉफ, उपकरण

Wed, 17 Jun 2020 10:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि 100 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार होने वाला है, इनके लिए अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आए शासन के विशेष अधिकारी एम देवराज ने एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी, कोविड अस्पताल, 100 बेड के नए बन रहे आइसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के बाद लेक्चर थिएटर एक में चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसमें डॉक्टरों से उनकी समस्या पूछी और सुझाव भी मांगे। इस पर प्राचार्य ने नर्सिंग स्टाफ और उपकरणों की कमी बताते हुए इनकी मांग की है।  

विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि 100 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार होने वाला है, इनके लिए अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत है। उन्होंने दो डायलिसिस मशीन, 12 वेंटीलेटर, 12 बाइपैप मशीन, एक लॉड्री मशीन, एक हाई फ्लो नैजल कैनाल मशीन, 72 नर्सिंग स्टाफ, 60 वार्ड ब्वाय, 60 सफाई कर्मचारी की जरूरत बताई है। 


प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि नए वार्ड और अतिरिक्त व्यवस्था के लिए स्टाफ और उपकरण की कमी है, इनकी मांग की है। विशेष अधिकारी ने कोविड अस्पताल के कंट्रोल रूम से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को देखा। मरीजों को क्या इलाज और डाइट दी जा रही है, इसके लिए बीएचटी भी जांची। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शौचालय कम होने से रुका मिनी कोविड अस्पताल का काम

एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए स्त्री रोग विभाग की पुरानी इमारत में 20 बेड का मिनी कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इसमें चार शौचालय हैं, लेकिन इसमें चार और शौचालय की कमी है। इनका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, यह बनने के बाद वार्ड तैयार हो जाएगा। 

इस पर संदिग्ध मरीजों को यहां भर्ती कर इलाज किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित पाए जाने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा, निगेटिव रिपोर्ट पर संबंधित विभागों के वार्ड में मरीज शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें