फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में खाना-पानी को लेकर क्वारंटीन सेंटर में हंगामा, लोगों ने की भागने की कोशिश

Wed, 29 Apr 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • शारदा ग्रुप के हिंदुस्तान कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में 117 लोग रखे गए हैं। 
  • मंगलवार सुबह इन लोगों ने हंगामा कर दिया, डॉक्टर से की अभद्रता
विज्ञापन
हिंदुस्तान कॉलेज में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कीठम स्थित क्वारंटीन सेंटर में मंगलवार सुबह फिर हंगामा हुआ। लोगों ने भागने की कोशिश की और जबरन गेट खोल कर बाहर मैदान में आ गए। उन्होंने खाना-पानी नहीं मिलने के आरोप लगाए। डॉक्टर से अभद्रता की। एक घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें दोबारा अंदर क्वारंटीन सेंटर में भेजा। 
विज्ञापन


शारदा ग्रुप के हिंदुस्तान कॉलेज में 600 लोगों के रहने की क्षमता है। संक्रमितों के संपर्क में आए 117 लोग यहां पर क्वारंटीन हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे जबरन गेट खोल कर यहां से लोगों ने भागने की कोशिश की। चिकित्सक से अभद्रता की। उनका मोबाइल छीन लिया। ज्यादातर लोग गेट से निकलकर बाहर मैदान में आ गए।

सूचना पर पहुंचे अफसर

सूचना पर एडीएम प्रोटोकॉल व एसडीएम किरावली पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। लोगों को समझाबुझाकर मैदान से दोबारा अंदर कमरों में भेजा गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कोई भी व्यक्ति वहां से भागा नहीं है। ड्यूटी स्टाफ से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदुस्तान कॉलेज के इस क्वारंटीन सेंटर पर रविवार को भी लोगों ने हंगामा किया था। खाना नहीं मिलने, बिस्किट से पेट भरने और भेदभाव के आरोप लगाए। पहले डीएम और एसएसपी, फिर प्रमुख सचिव ने यहां दौरा किया। यहां अव्यवस्थाएं फैलने के लिए बीडीओ अछनेरा के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई थी।

सुबह भूख हड़ताल, शाम को क्वारंटीन से 48 को घर भेजा

कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में बने क्वारंटीन सेंटर पर श्रीपारस हॉस्पिटल के संपर्क में आए 71 लोगों को रखा गया। यहां 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके लोगों ने सोमवार को हंगामा किया था। वे मंगलवार सुबह भूख हड़ताल पर बैठ गए। दोपहर में एसीएम-द्वितीय वीके गुप्ता स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे। 
 
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट और 14 दिन पूरा कर चुके सभी लोगों की फिर से स्क्रीनिंग की गई। शाम को यहां से 48 लोगों को घर भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 से 21 दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है, उन्हें 28 दिन क्वारंटीन में रहना है। क्वारंटीन से निकालने से पहले उनकी सैंपलिंग, स्क्रीनिंग होती है। फिर मेडिकल टीम तय करती है।
 
9 सेंटर्स पर 806 लोग क्वारंटीन
 
शहर में नौ क्वारंटीन सेटर हैं। जहां 806 लोग क्वारंटीन हैं। डीएम ने बताया कि एसजीआई, अग्रसेन भवन लोहामंडी, होली पब्लिक स्कूल व सचदेवा स्कूल के लिए एडीए वीसी को प्रभारी बनाया है। इसी तरह अन्य सेंटर्स पर व्यवस्थाएं जांचने को एडीएम, एसडीएम व अपर नगर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें