फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, नवंबर में पहली बार 92 नए मरीज मिले, एक और मौत

Tue, 24 Nov 2020 10:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 162वीं मौत, नवंबर में पहली बार 92 नए मरीज और मिले
  • 8703 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 586 मरीज उपचाराधीन
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस फिर से कहर बरपाने लगा है। लक्ष्मण नगर निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमित होने के बाद सोमवार को मौत हो गई। जिले में यह 162वीं मौत है। नवंबर में पहली बार सबसे ज्यादा 92 नए मरीज मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8703 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मरीज फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित था। पार्किंसन बीमारी से भी ग्रस्त था। फेफड़ों गंभीर संक्रमण के कारण पहले ऑक्सीजन और फिर वेंटीलेटर पर उपचार किया गया। सोमवार को रोगी ने दम तोड़ दिया। कुल 162 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 


सोमवार को 92 नए मरीज और मिले हैं। 41 नए मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 8703 है। इनमें 7955 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 3.26 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। फिलहाल 586 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो डॉक्टर समेत कोरोना वायरस के 92 मरीज मिले

एसएन मेडिकल कॉलेज के दो और चिकित्सक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उधर, साकेत कॉलोनी और न्यू सुभाष नगर में एक-एक परिवार के चार-चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देव नगर खंदारी, बिल्लोचपुरा, गणपति गैलेक्सी, कमला नगर और सरलाबाग दयालबाग में भी एक-एक परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित पाए गए। 

साकेत कॉलोनी, भरतपुर हाउस, ताजगंज, पुरानी सरस्वती नगर बल्केश्वर, आवास विकास कॉलोनी, फ्रीगंज, कर्मयोगी एन्क्लेव, निरोत्तम कुंज, पश्चिमपुरी, मधु नगर, चमरौली, देवरी रोड, टैगोर नगर, केके नगर, दौरेठा, लोहामंडी, पदम प्राइड, ईदगाह, गोविंद नगर, श्याम विहार कॉलोनी, खेरागढ़, कोतवाली, कागारौल, डिफेंस एस्टेट, भावना एस्टेट, निर्भय नगर, राधास्वामी रेजीडेंसी, कलवारी, घटिया, प्रतापपुरा, जीवनज्योति दयालबाग, बेलनगंज और सदर में भी संक्रमण के नए मामले मिले हैं।

43681 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, 51 मिले संदिग्ध

स्वास्थ्य विभाग की 196 टीमों ने वजीरपुरा, जज कंपाउंड, दयालबाग, कमला नगर, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, ताजगंज, नेहरू नगर, गांधी नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी के 9563 घरों का सर्वे किया। इसमें बुखार-खांसी और सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछते हुए थर्मल स्क्रीनिंग और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी जांची। इनमें 51 लोग संदिग्ध मिले। इनकी कोरोना वायरस की जांच कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें