फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास, तैयारियां शुरू

Tue, 24 Nov 2020 09:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा मेट्रो के पहले चरण में 273 करोड़ की लागत से होगा बसई, फतेहाबाद रोड, ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन समेत चार किमी के एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिसंबर को दिल्ली से वर्चुअली करेंगे। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। सोमवार को इस आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई। मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए तय किए गए स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई गई है।

विज्ञापन


फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन की आधारशिला रखी जाएगी। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। शिलान्यास के बाद सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 14 किमी के पहले कॉरिडोर पर काम शुरू होगा। 




पहले चरण में 273 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टेशन और चार किमी का एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। पहला स्टेशन फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन होगा। सोमवार को कार्यदायी संस्था सेम इंडिया बिल्डवेल ने प्रस्तावित स्थल के चारों ओर बेरीकेडिंग कराई है। मजदूर और मशीनें भी पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में बनेंगे तीन स्टेशन और ट्रैक

पहले चरण के तीन स्टेशन व ट्रैक का निर्माण दिसंबर, 2022 तक पूरा होना है। पहले चरण में छह स्टेशन शामिल हैं। बसई, फतेहाबाद और पूर्वी गेट का टेंडर हो चुका है जबकि तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन पुरानी मंडी चौराहा पर ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है। 

10 स्टेशनों पर होगी पार्किंग की सुविधा

पहले चरण में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में दस स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा होगी। कॉरिडोर एक में सबसे बड़ी पार्किंग सिकंदरा, कॉरिडोर दो में सबसे बड़ी पार्किंग मंडी समिति मेट्रो स्टेशन पर बनेगी। दोनों कॉरिडोर पर पार्किंग के लिए पहले चरण में 95,515 वर्गमीटर भूमि आरक्षित की गई है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें