फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: दिसंबर से बाजारों में बढ़ेगी सख्ती, लग सकता है नाइट कर्फ्यू

Mon, 30 Nov 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जिला प्रशासन को शासन की गाइड लाइन का इंतजार
  • रात नौ बजे के बाद नहीं हो सकेंगी सामूहिक गतिविधियां
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण को बेकाबू होने से रोकने के लिए एक दिसंबर से सख्ती बढ़ेगी। एडीएम सिटी के अनुसार भीड़ नियंत्रण के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। रात नौ बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगे। 31 दिसंबर तक नई गाइडलाइन लागू करने के लिए जिला प्रशासन को शासन से निर्देशों का इंतजार है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने एक से 31 दिसंबर की गाइडलाइंस में राज्य सरकार को नाइट कर्फ्यू लगाने की छूट दी है। त्योहारों पर बाजारों को मिली छूट की मियाद भी 30 नवंबर को खत्म हो रही है। बता दें कि नवंबर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। आगरा में रोज 50 से ज्यादा नए मरीज मिले रहे हैं।  
 

 

यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: मलिन बस्तियों में कम है कोरोना का असर, 2034 लोगों की जांच में मात्र 10 संक्रमित

विज्ञापन


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया होटल, रेस्टोरेंट और बार में नाइट पार्टियां नहीं होगी। सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित की जाएगी। नए दिशा-निर्देशों के लिए शासन से गाइडलाइन का इंतजार है। रात नौ बजे के बाद शहर में सभी जगह विशेष चेकिंग अभियान चलेगा।

विज्ञापन

2500 से 3000 तक होंगी जांचें

जिला प्रशासन जांच का दायरा भी बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। अभी 1500 से 2000 जांच रोज होती हैं। दिसंबर में इन्हें बढ़ाकर 2500 से 3000 तक किया जा सकता है। आगरा जिला सैपलिंग केंद्र के अलावा शहर में 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की संख्या बढ़ेगी। कुल 16 जांच केंद्र सक्रिय हैं।

बुजुर्ग बरतें ज्यादा सतर्कता

सर्दियों में संक्रमण से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों के लिए है। 60 साल उम्र पार कर चुके लोग घर से बाहर न जाएं। जो पहले से बीमार हैं या दवाईयां लेते हैं उन्हें ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें