कोरोना वायरस का रेड जोन बन चुके आगरा के लिए लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारियों की अतिरिक्त टीम आएगी। अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूल टेस्टिंग में वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर उपलब्ध गुणवत्तापरक टेस्टिंग किट लेने का विचार किया जा रहा है।