फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, सीएम योगी ने और अधिकारी भेजने के निर्देश दिए

Sat, 02 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस का रेड जोन बन चुके आगरा के लिए लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारियों की अतिरिक्त टीम आएगी। अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूल टेस्टिंग में वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर उपलब्ध गुणवत्तापरक टेस्टिंग किट लेने का विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

डेडिकेटेड मेडिकल टीम भी भेजने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आगरा में अतिरिक्त प्रशासनिक व डेडिकेटेड मेडिकल टीम भी भेजने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें। 

इसका इलाज और जांच दोनों नि:शुल्क है। आगरा में प्रमुख सचिव आलोक कुमार को पहले ही नोडल अधिकारी बनाया जा चुका है। एडीजी जोन अजय आनंद को भी आगरा का नोडल अफसर बनाया गया है। 

ताजनगरी में फिर तेज हुई संक्रमण की रफ्तार

ताजनगरी में संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। 30 अप्रैल से एक मई तक के 72 घंटों में 91 नए मरीज मिले हैं। औसत हर 47 मिनट में नए मरीज का है। अब तक 6848 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 496 संक्रमित मिले हैं। 

इस तरह जांच में हर 14वां शख्स कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। इसी कारण ताजनगरी को रेड जोन में रखा गया है। पहले हॉटस्पॉट 32 घटकर 21 हो गए थे लेकिन अब वापस 38 हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें