फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यूः कासगंज में ट्रेन स्टेशन पर खड़ी, बाजारों में पालिका ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 22 Mar 2020 03:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में कोरोना वायरस के खौफ से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जनता कर्फ्यू की अपील को लोगों ने संकल्प मानकर पूरा किया। सेहत के लिए लोगों का संयम जाग उठा। जिलेभर में अभूतपूर्व जागरुकता दिखाई दी। सन्नाटा पसरा रहा। 14 घंटे तक जिले की 16 लाख की आबादी घरों में रही।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घर में एकांतवास कर जनता कर्फ्यू का आह्वान किया। यह आह्वान पूरी तरह सार्थक दिखाई दिया। पीएम के आह्वान के साथ साथ लोगों में कोरोना वायरस का डर साफ दिखाई दिया।

ऐसी जागरुकता लोगों ने दिखाई कि जनता कर्फ्यू सफल हो गया। सुबह से ही लोगों ने घरों में एकांतवास किया। घर से नहीं निकले। फोन पर अपने परिचितों को भी संयम बरतने की सलाह देते रहे।
विज्ञापन

 

जिले के अलावा आस पास के जिलों में रहने वाले अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों को फोन कर उनके क्षेत्रों का हाल जाना। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हर कोई कोरोना से बचने के लिए जागरुकता की अपील कर रहा था। सन्नाटा इस बात की गवाही दे रहा था कि सेहत के प्रति हर कोई जागरूक है।

लोग घरों में कैद रहने के लिए पहले ही तैयारी कर चुके थे। खान पान की वस्तुओं की खरीदारी एक दिन पूर्व ही कर ली। हर कोई घरों में कैद रहकर टीवी और अन्य स्रोतों से देशभर में कोरोना वायरस को लेकर समाचारों से जानकारी लेता रहा।

हम जागेंगे जग जागेगा
- कोरोना वायरस एक खतरनाक संक्रमण है। इसी लिए पूरा देश संयम बरत रहा है। हम पूरी तरह जनता कर्फ्यू के लिए जागरूक होंगे तो अन्य लोग भी जागरूक होंगे- अमित तिवारी।

- जागरुकता बहुत जरूरी है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के साथ साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता दिखाई है। सेहत को लेकर सजग हैं- दिलीप यादव

- वैसे तो प्रतिदिन पार्कों में घूमकर और खेलकर मनोरंजन करते थे, लेकिन पीएम के जनता कर्फ्यू के आह्वान को लेकर एक दिन मौज मस्ती की कुर्बानी दी- केके सक्सेना।
 
विज्ञापन

मनोरंजन से ज्यादा सेहत जरूरी
वैसे तो छुट्टी के दिनों में क्रिकेट खेलकर मौज मस्ती करते थे, लेकिन पीएम मोदी ने सेहत के लिए घरों में रहने की सलाह दी। मनोरंजन से ज्यादा सेहत जरूरी है - दीपक शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें