ताजनगरी के फाइव स्टार होटलों में 800 से 1300 रुपये में सेल्फ क्वारंटीन रूम मिल रहा है। 17 होटलों में भुगतान पर इस्तेमाल करने के लिए 548 कमरे जिला प्रशासन ने अधिग्रहित किए हैं। इनके अलावा नौ सेंटर ऐसे हैं, जहां कोरोना संदिग्ध या क्वारंटीन हुए व्यक्ति से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया निशुल्क और भुगतान दोनों तरह के क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। इनमें 2855 बेड का इंतजाम है। निशुल्क क्वारंटीन सेंटर में भोजन, पानी और इलाज मुफ्त मिलेगा।
यहां निशुल्क रहने और खाने की सुविधा
राधास्वामी सत्संग भवन- 250 बेड
नवोदय विद्यालय कौलारा कला- 300 बेड
नगर निगम सभी शेल्टर होम- 280 बेड
मधु रिसोर्ट सिकंदरा- 300 बेड
अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी- 500 बेड
अग्रसेन सेवा सदन वाटरवर्क्स- 500 बेड
होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा- 500 बेड
कृष्णा मैरिज होम बाबरपुर- 200 बेड
रीजेंसी होटल, माल रोड 25 बेड
इन होटलों में करना पड़ेगा भुगतान
रेडीसन ब्लू में 50 रूम, शुल्क- 1300 रुपये/प्रति रूम
हॉवर्डपार्क प्लाजा में 25 रूम, शुल्क- 1300 रुपये/प्रति रूम
रिट्रीट होटल शिल्पग्राम में 50 रूम, शुल्क- 1000 रुपये/ प्रति रूम
एल्पाइन होटल में 20 रूम, शुल्क- 800 रुपये/ प्रति रूम
नोवा होटल संजय प्लेस में 25 रूम, शुल्क- 1000 रुपये/ प्रति रूम
ताज गैलेक्सी होटल में 50 रूम, शुल्क 800 रुपये/ प्रति रूम।
यहां भर्ती होंगे सिर्फ सीएमओ और सीएमएस
स्वास्थ्य विभाग की एजेंसियों से जुड़े सीएमओ, सीएमएस, डिप्टी सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अगर संक्रमित होते हैं तो उनके लिए मूलचंद मेडिसिटी रुनकता पर 107 बेड, नयति हॉस्पिटल सिकंदरा पर 60 बेड और शहीद नगर स्थित होटल चाणक्य में 40 बेड आपातस्थिति में क्वारंटीन करने के लिए आरक्षित हैं।
एसएन स्टाफ के लिए दो अलग होटल
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) स्टाफ के लिए फतेहाबाद रोड स्थित दो होटल आरक्षित हैं। इनमें मानसिंह होटल में 30 रूम और गंगारत्न होटल में 24 रूम का इंतजाम किया है।
जिले में 96 आइसोलेशन बेड
एसएन मेडिकल कॉलेज- 70 बेड, जिला अस्पताल-10 बेड, रेलवे अस्पताल कैंट- 06, मिलिट्री हॉस्पिटल कैंट- 10 बेड।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि क्वारंटीन के लिए निशुल्क और भुगतान दोनों तरह की व्यवस्था की गई है। 17 होटल पे एंड यूज हैं। निशुल्क क्वारंटीन सेंटर्स पर खाना भी फ्री है।