फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना से एक और मौत, आज मिले आठ नए मामले, पांच इलाके हॉटस्पॉट सूची से बाहर

Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉटस्पॉट आगरा में अब भी हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं हैं। शनिवार को आगरा में एक और संक्रमित की मौत हो गई, जिससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं आज ही जिले में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले भी सामने आए। अब आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 851 हो गई है, जिसमें से अब तक 722 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, 98 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शनिवार को पांच हॉटस्पॉट समेत कुल 31 इलाकों को हॉटस्पॉट की सूची से बाहर किया गया है। अब जिले में कुल 36 हॉटस्पॉट सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें