फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे संक्रमित, निजी अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Apr 2021 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने शनिवार को पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद का एमजी रोड स्थित निजी कोविड अस्पताल में उपचार हो रहा है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि सांसद को सांस लेने में तकलीफ है। उनकी हालत स्थिर है, उन्हें ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। सांसद के अलावा उनके परिजनों और स्टाफ में भी अन्य लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका पर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।

आगरा कैंट विधानसभा से दो बार विधायक और पूर्व राज्यमंत्री रहे हरिद्वार दुबे वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वह कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री थे। उनकी गिनती आगरा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में है। दुबे मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें