फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: चार और मरीजों ने तोड़ा दम, 24 घंटे में 600 के करीब नए संक्रमित मिले

Fri, 23 Apr 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर संक्रमितों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। आगरा में चार और मरीजों की मौत हो गई।  24 घंटे में 594 लोग संक्रमित भी मिले हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना महामारी के प्रकोप से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। न संक्रमितों की मौत सिलसिला थमा है और न ही नए मरीजों के आंकड़े में कमी आई है। शुक्रवार को चार और कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 594 नए मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 4000 पार पहुंच गई है।  

विज्ञापन


चार संक्रमित मरीजों की मौत से शुक्रवार को मृतकों की संख्या 212 पर पहुंच गई है। जिले में अब तक कुल 16196 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12109 लोग ठीक हो गए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 4087 है। नए मरीज बढ़ने से स्वस्थ होने की दर घटकर 74.77 फीसदी रह गई। संक्रमण दर 2.28 फीसदी है। 

दिल्ली में पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का निधन 
पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर को उनका कबीर घाट, एत्माद्दौला में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री सुमन 13 अप्रैल को जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आगरा के अस्पतालों में इलाज कराया। 
विज्ञापन


आगरा से 15 को दिल्ली के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सुमन वर्ष 2007 में बसपा की सरकार में एत्मादपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और उद्यान मंत्री बनाए गए थे। उनकी पत्नी कलावती सुमन का भी इसी सप्ताह संक्रमण के कारण निधन हो गया था। 

विज्ञापन

सीकरी में संक्रमित व्यापारी और महिला की मौत 
फतेहपुर सीकरी में संक्रमण की चपेट में आकर शुक्रवार को व्यापारी और महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गलियों में सैनिटाइजर छिड़काव की मांग की है। कस्बा के मोहल्ला गंज निवासी कपड़ा व्यापारी की शुक्रवार को जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा कस्बा की 58 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। आगरा में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

सीएचसी में तैनात पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में तैनात छह मरीजों की सेवा में लगे पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इनमें दो फार्मासिस्ट, एक सीएचओ, एक एएनएम और एक चिकित्सक शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें