फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में एक दिन में 15 कोरोना संक्रमित बढ़े, मरीजों का आंकड़ा 223 पर

Fri, 19 Jun 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले में गुरुवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। इनमें 125 सक्रिय मामले हैं। सात अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं, इन्हें जिले के आंकड़े में नहीं जोड़ा गया है। इनकी जांच दूसरे जिलों में हुई है। 

विज्ञापन

 
प्रशासन ने देर शाम संक्रमितों की रिपोर्ट जारी की। नए संक्रमितों में दो लोग अडींग, दो सौंख, महाविद्या कॉलोनी निवासी एसपी क्राइम की स्टेना का बेटा, एक मरीज राधापुरम स्टेट, जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्यकर्मी, एक संक्रमित यमुना पार के रामनगर का है। 


अस्थाई जेल का एक बंदी संक्रमित मिला है। इनके अलावा सात अन्य संक्रमित लोगों में चौबिया पाड़ा निवासी एक व्यक्ति, जमुनापार में एक युवक, निजी अस्पताल का एक कर्मी, अड़ींग में एक महिला, कोसी का एक व्यक्ति शामिल है। इन सात संक्रमितों को अभी स्वास्थ्य विभाग ने अपने यहां शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल का सर्वे किया। यहां सीएमएस के रूम के साथ ही चार और दफ्तर सील किए गए हैं। इसके साथ ही 15 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें