मंगलवार को दो चिकित्सक और डीएम कंपाउंड का कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। चिकित्सकों में एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और निजी चिकित्सक संक्रमित मिले हैं। डीएम कंपाउंड में कर्मचारी, बीएसएनएल कॉलोनी में मां-बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सरन आश्रम दयालबाग और सैंया सीएचसी में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
राधाकुंज कॉलोनी सिकंदरा में एक परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जलकल परिसर, पुरानी विजय नगर कॉलोनी, बाईंपुर, आगरा कैंट, केदार नगर, आवास विकास कॉलोनी, सदर बाजार, शमसाबाद रोड, शाहगंज, एत्माद्दौला, आदर्श नगर, संजय प्लेस, वेस्ट अर्जुन नगर, कमला नगर, बिचपुरी, नगला धनी में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
बाह में कानूनगो, आशा संगिनी समेत चार पॉजिटिव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाह पर मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 61 नमूने लिए गए। एंटीजन टेस्ट में बाह तहसील के एक कानूनगो, बाह सीएचसी की एक आशा संगिनी, परिषदीय स्कूल के एक शिक्षक समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है।