फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: देहात में बढ़ा संक्रमण, जुलाई में मिले 20 फीसदी से अधिक मरीज

Wed, 29 Jul 2020 10:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 600 मरीज मिल चुके हैं जुलाई में अब तक
  • 130 के करीब कस्बों में निवास करने वाले
विज्ञापन
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बों में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। इससे देहात में संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है। जुलाई में अब तक मिले मरीजों में 20 फीसदी से अधिक इन्हीं कस्बों के हैं। स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा शिविर लगाकर नमूनों की जांच कराएगा। 
विज्ञापन


जुलाई में अभी तक 600 से अधिक संक्रमित मिले हैं। बारिश होने के बाद संक्रमण की दर में तेेजी आई। नए क्षेत्रों की बात करें तो शहर से जुड़े आसपास के गांव और किरावली, बाह, पिनाहट, शमसाबाद, खेरागढ़, एत्मादपुर, जगनेर, बरौली अहीर के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इनकी संख्या 130 के करीब है। 

ये भी पढ़ें- Corona In Agra: एक और मरीज की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1700 के पार
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने केस हिस्ट्री तैयार करने पर पाया कि कस्बों के बाजारों में जाने के बाद लोग संक्रमित पाए गए। अभी अगस्त में भी यही खतरा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में मेडिकल ऑफिसर और टीम को अलर्ट कर दिया है। 
 

रोजाना 1500 जांच का लक्ष्य
बरसात में संक्रमण की रफ्तार दोगुनी से अधिक होते देख रोजाना 1500 जांचों का लक्ष्य रखा है। शहर के आसपास के गांव और कस्बों में नए मरीज मिल रहे हैं, इन पर नियंत्रण करने के लिए शिविर लगाकर जांच करवाई जाएगी। हेल्थ सर्वे में बीमार लोगों की रिपोर्ट बनाकर उनकी सेहत की निगरानी करेंगे। -डॉ. आरसी पांडे, सीएमओ

सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन
कस्बों में छोटे बाजार होते हैं, जहां से शहर के व्यापारी, मजदूर और आम जनता का आवागमन रहता है। यहां लॉकडाउन, सामाजिक दूरी और मास्क का भीगंभीरता से पालन नहीं किया जा रहा। इसके चलते यहां मरीज बढ़ रहे हैं। प्रशासन कस्बों के बाजारों में भी सख्ती बरते। -डॉ. आरएम पचौरी, अध्यक्ष आईएमए
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, सैनिटाइज और साफ-सफाई नहीं
शहर के मुकाबले कस्बे और गांवों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मरीज मिलने के बाद भी आसपास छिड़काव नहीं कराया जाता। इससे संक्रमण यहां बढ़ रहा है, अब तो गांवों में भी डर लगने लगा है। -प्रदीप शर्मा, बरौली अहीर

कैंप लगाकर कराई जाए जांच

एत्मादपुर बाजार में एक के बाद एक कई मरीज मिले। अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह कस्बों में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराएं। इससे मरीज चिह्नित हो सकेंगे। संक्रमण का खतरा भी कम होगा। -उदयवीर सिंह, एत्मादपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें