फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में सर्वाधिक 144 नए मरीज मिले, एक और संक्रमित की मौत

Mon, 21 Sep 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा जिले में रविवार तक 4850 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 3852 ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या से तेजी से इजाफा हो रहा है। रोज 100 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को सर्वाधिक 144 नए मरीज मिले। यह 24 घंटे में मिले नए मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4800 पार पहुंच गई है। एक और संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई।  

विज्ञापन


छत्ता क्षेत्र में पीपल मंडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोनो संक्रमण से जान चली गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमित होने के बाद सांस लेने की तकलीफ पर रोगी को अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके फेफड़ों में संक्रमण था। दोनों गुर्दे फेल होने से रोगी की मृत्यु हो गई। अब तक 118 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 


जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को 144 नए मरीज और मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4850 पर पहुंच गया है। इनमें 3852 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। 880 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने ने बताया रविवार तक जिले में 166963 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिसकर्मी और नगर निगम अफसर की पत्नी भी पॉजीटिव

सीआईएसएफ यूनिट ताजमहल, पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी और 15वीं वाहिनी पीएसी का जवान संक्रमित मिले हैं। लेडी लॉयल और जिला अस्पताल के भी एक-एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम अफसर की पत्नी व एक शिशु भी संक्रमित हो गया है। गर्वमेंट कॉलोनी में एक ही परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बोदला, शास्त्रीपुरम में भी एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित हैं।

एत्मादपुर, शाहगंज, बरौली अहीर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, नेहरू इन्क्लेव, दयालबाग, बल्केश्वर, विजय नगर, पीपलमंडी, नामनेर, रामनगर, बाग मुजफ्फर खां, बिचपुरी, चर्च रोड, बेलनगंज, शहीद नगर, मलपुरा, सिकंदरा, ताजगंज, न्यू मधु नगर, न्यू केदार नगर, पथौली, न्यू सुरक्षा विहार, रकाबगंज, देवरी रोड, अकोला, प्रतापपुरा, कमला नगर, कालिंदी विहार, रुई की मंडी में भी मरीज मिले हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें