दिल्ली के धार्मिक जलसे से आए 30 जमातियों को पुलिस ने ओल गांव की मस्जिद से पकड़ कर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन में रखा था। सभी के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि सोमवार को मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार 30 जमातियों में से 29 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि शामली निवासी 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
65 वर्षीय महिला दो दिन पहले आगरा से रेफर होकर मथुरा आई थी। यहां निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी रिपोर्ट में भी पॉजिटिव है। महिला इस समय वेंटिलेटर पर है। जमाती युवक ओल मस्जिद में रहा था और शहर की सुभाष नगर स्थित मस्जिद में घूमने आया था।
इसलिए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें ओल गांव की मस्जिद और सुभाष नगर की मस्जिद को केंद्र मानकर एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया है।
इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी और इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाएं क्षेत्र के सभी परिवारों का डाटा एकत्र करेंगी।