फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज का वार्ड ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, 180 पर पहुंची संख्या

Wed, 13 May 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • फिरोजाबाद में तेजी से ठीक भी हो रहे कोरोना संक्रमित
  • अब तक 91 लोग संक्रमण से हुए मुक्त, चार की हुई मौत 
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई केस नहीं मिला, लेकिन मंगलवार को एक और मरीज बढ़ गया। यह कोरोना संक्रमित मेडिकल कॉलेज का वार्ड ब्वॉय है। जिले में अब तक 180 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 91 लोग ठीक हो चुके हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 85 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि 134 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मंगलवार सुबह मिली। इसमें 133 की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। अन्य वार्ड ब्वॉय के साथ इसे भी शहर के एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है।


कोविड-19 इंडिया की साइट पर आंकड़े अगल

कोविड-19 इंडिया की साइट पर फिरोजाबाद जिले के कॉलम में कोरोना संक्रमण के 193 केस दर्ज हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन के आकंड़े में 180 केस हैं। यानी कोविड 19 साइट और जिला प्रशासन के आंकड़ों में 13 केसों का अंतर है। इस अंतर को जिले के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित इस संबंध कोई भी जवाब देने से बचते रहे। एक अधिकारी ने कहा कि यह हो सकता है दूसरे जिले और राज्यों में फिरोजाबाद के जिन लोगों के नमूने लिए गए हैं वो सभी केस भी इस साइट पर फिरोजाबाद के कॉलम में अपलोड लिए गए हैं। जिला प्रशासन पर केवल उन्हीं केसों का डाटा है जो सैंपल स्थानीय स्तर से जांच के लिए भेजे गए हैं। 

ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी सेवा बुधवार से शुरु होंगी

प्राइवेट ट्रामा सेंटर में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर के सीईओ डीपी टालीवाल ने बताया कि अस्पताल को 72 घंटे के लिए बंद किया गया था। चूंकि इस अवधि का समय पूरा हो गया है। इसलिए 13 मई से इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होंगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें