फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Firozabad: सुहाग नगरी में 43 वीं मौत, दो दिन में 32 संक्रमित मरीज मिले

Mon, 17 Aug 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, रेलवे कर्मी सहित 32 कोरोना पॉजिटिव
  • 57 वर्षीय सांस रोगी महिला की कोरोना से मौत 
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रविवार को कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। उसका उपचार सरकारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में उसका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला का अंतिम संस्कार कराया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। 

विज्ञापन


57 वर्षीय महिला कोटला रोड की रहने वाली थी। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। मौत के बाद महिला का शव काफी देर तक अस्पताल में रखा रहा। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से की गई। दोपहर दो बजे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला का अंतिम संस्कार जलेसर रोड श्मशान घाट पर किया। 


जिले में दो दिन में कोरोना संक्रमण के 32 मामले मिले हैं। नए मरीजों में आगरा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। कुछ मरीजों को होम आइसोलेट भी किया। जिले अब तक 1051 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित मरीज

थाना एका में एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। रामनगर और ओझा नगर में भी दो मरीज मिलने के बाद इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। आगरा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टूंडला की निकुंज कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय रेलवे इंजीनियर संक्रमित मिला है। गांव पिपरौली में तीन मरीज मिले हैं। नसीरपुर में एक गर्भवती महिला, शहर के इंद्रा कॉलोनी में एक 67 वर्षीय महिला, तिलक नगर में 40 वर्षीय युवक, विभव नगर में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

मोहल्ला मशरूर गंज में 45 वर्षीय महिला, गांव दौकेली में एक गर्भवती, एका के गांव रामपुर में 66 वर्षीय वृद्ध, आजाद नगर में 45 वर्षीय युवक, मथुरा नगर के गली नंबर दस में एक, रामकृष्ण नगर गली नंबर दो में 17 वर्षीय किशोर, खैरगढ़ के समीपवर्ती गांव खडगपुर में 30 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिले। 

खैरगढ़ में 54 वर्षीय महिला, पुरानी मंडी में 15 वर्षीय युवक, नगला बीच में 40 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। संतोष नगर में वृद्धा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मदनपुर क्षेत्र के गांव रामकुआ भाडरी में 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें