फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक और मौत, लगातार तीसरे दिन नए मरीजों के आंकड़े ने तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 16 Sep 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 114 नए मरीज भी मिले हैं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पूर्व सोमवार को 111 और रविवार को 109 मरीज मिले थे। नए मरीजों में अपर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी का स्टेनो भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


बाह निवासी 73 वर्षीय कैंसर और मधुमेह रोगी की मौत होने से मंगलवार को संक्रमित मृतक संख्या 116 हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मरीज लेवल-टू का पुराना मधुमेह रोगी था। प्रोस्टेट कैंसर से भी पीड़ित था। कोरोना संक्रमित होने के बाद निमोनिया हो गया। उपचार के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज में रोगी की मृत्यु हो गई। 


जिलाधिकारी ने बताया कि 24 घंटे में पहली बार रिकार्ड 114 नए मरीज और मिलने से अब संक्रमितों का आंकड़ा 4267 हो गया है। इनमें 3321 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 830 मरीजों का उपचार चल रहा है। करीब 600 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। मंगलवार तक जिले में 1.55 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम कैंप ऑफिस 24 घंटे के लिए बंद

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के आवास एवं शिविर कार्यालय (कैंप ऑफिस) पर कार्यरत स्टेनो अविनाश शर्मा की मंगलवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते कैंप आफिस को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। परिसर को सैनिटाइज कराते हुए संपर्क में आए कर्मचारियों की जांच कराई गई है।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें रविवार से बुखार आ रहा है। उनके संपर्क में आए 15 अधिकारी, कर्मचारी और मीडियाकर्मी होम क्वारंटीन हो गए हैं। अपर नगर आयुक्त का कार्यालय 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया एक कर्मी की दो दिन से तबियत खराब थी। हल्का बुखार व खांसी-जुकाम होने पर ट्रू नेट जांच में वायरस की पुष्टि हुई। जिस कक्ष में कर्मचारी बैठता था, उस कक्ष का सील कर दिया है। स्टाफ के साथ बैठने वाले एक अन्य कर्मचारी को होम क्वारंटीन किया है। बाकी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। किसी भी कर्मचारी में फिलहाल कोई लक्षण नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें