फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: आगरा में सब्जी विक्रेता के बाद दूधिया संक्रमित मिला, मंटोला में बेचता था दूध

Tue, 21 Apr 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दूधिया से पहले दो सब्जी विक्रेता और दवा की दुकान का कर्मचारी भी संक्रमित मिल चुका है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सब्जी विक्रेता और दवा की दुकान के कर्मचारी के बाद अब एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर निवासी दूधिया कोरोना संक्रमित मिला है। वो घर के आसपास के अलावा मंटोला में दूध बेचता था। 
विज्ञापन


उसके पूरे परिवार को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। वो दो दिन से सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती है। उसके संपर्क में आए लोगों को तलाशा जा रहा है। उधर, श्री पारस हॉस्पिटल का एक और कंपाउंडर पॅाजिटिव मिला है।

27 वर्षीय दूधिया की तबीयत बिगड़ने पर वो खुद एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए गया था। वहां सैंपल लिया गया और उसे भर्ती कर लिया गया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन

घर के आसपास का इलाका सील

इस पर एत्माद्दौला थाना पुलिस ने उसके घर के आसपास का इलाका सील कर दिया। पुलिस तैनात कर दी गई है। उसने घर पर ही भैंस पाल रखीं हैं। यहां से आसपास के लोग दूध ले जाते हैं। वो मंटोला में दूध सप्लाई करने जाता था।

उसके परिवार के सदस्यों को हाथरस रोड स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। घर पर ताला लगा है। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके घर के आसपास बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं।

उधर, श्री पारस हॉस्पिटल का एक और कंपाउंडर पॉजिटिव मिला है। वो ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाला है। उसके परिवार के सदस्य क्वारंटीन सेंटर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

केवल पैकेटबंद दूध की होगी सप्लाई: डीएम

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि शहर में सिर्फ पैकेटबंद दूध की सप्लाई होगी। इसकी व्यवस्था कर दी गई है। अमूल कंपनी घर-घर दूध के पैकेट सप्लाई करेगी। दूधिये जो खुला दूध बेच रहे थे, उसकी बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें