फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : आगरा में 25 वर्षीय संक्रमित युवक की मौत, 16 नए मरीज बढ़े, संख्या हुई 389

Tue, 28 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में अब तक कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • सोमवार को 16 नए मरीज भी मिले, इससे संक्रमितों की संख्या 389 हो गई। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। वो सांस की बीमारी से भी पीड़ित था। चिकित्सकों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से जान गई। जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 11 हो गई है। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना उपचार के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि मस्ता की बगीची निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र अशोक कुमार को 23 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। ताजनगरी में जान गंवाने वाले 11 संक्रमितों में यह सबसे कम उम्र का था।
 

16 नए मरीज मिले

सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले। इसके साथ अब संक्रमितों की संख्या 389 हो गई है। इनमें अब तक 54 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में सिर्फ दो मरीज जुड़े थे। 

विज्ञापन


उम्मीद थी कि सोमवार को भी ये आंकड़ा अधिक नहीं होगा। लेकिन सुबह आई रिपोर्ट में आठ नए मामले सामने आए। इसके बाद रात को आठ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन

हॉटस्पॉट का दायरा बढ़ाया

आगरा में जगह-जगह हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं। ऐसे में हर इलाके के हॉटस्पॉट पर पुलिस लगाना मुश्किल हो गया है। इस पर हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया गया है। एक किलोमीटर में एक हॉटस्पॉट होगा। इसमें मरीजों की संख्या कितनी ही क्यों न हो।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हॉटस्पॉट की संख्या अब 33 हो गई है। दायरा बढ़ने से कम पुलिसकर्मियों को लगाया जा सकेगा। मानीटरिंग करने में भी आसानी होगी। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हॉटस्पाट में अब सिर्फ मुख्य मार्ग खुला रहेगा। अन्य को बंद किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी गली के रास्ते बंद कर लें ताकि बाहर से लोग न आने पाएं। जरूरी सामान की होम डिलीवरी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें