ताजनगरी में कोरोना से महिलाओं के मुकाबले दोगुने पुरुष कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार की है। दो मार्च से मार्च से 30 दिसंबर तक 10226 मामले मिले हैं। इसमें से पुरुषों की संख्या 6738 और महिलाओं की संख्या 3295 है।
10 साल से कम उम्र के 193 बच्चे वायरस की चपेट में आ गए। एक साल से कम के 26 बच्चे रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरपी पांडेय का कहना है कि घर से बाहर जाने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है, इसलिए संक्रमितों में उनकी संख्या ज्यादा है।
आंकड़े
बुधवार तक 426242 लोगों की हुई है जांच
10226 लोग हुए हैं संक्रमित
9866 मरीज हो चुके हैं ठीक
172 मरीजों का चल रहा इलाज
170 मरीजों की हो चुकी है मौत
6738 पुरुष हुए संक्रमित
3295 महिलाएं हुई संक्रमित
193 बच्चे हुए संक्रमित