फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम का कर्मचारी ही निकला संक्रमित, संपर्क में आए अफसरों सहित 59 की जांच

Sat, 18 Apr 2020 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

शुक्रवार को मिले 11 नए मरीजों के बाद फिरोजाबाद जिले में अब संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है।  
विज्ञापन
अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शुक्रवार रात को एक साथ 11 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इन संक्रमितों में एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है, जो जिला मुख्यालय पर बने कोरोना कंट्रोल रूम में लिपिक है। उसके संपर्क में आए अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना वायरस की जांच के दायरे में आ गए हैं। शनिवार को इन सभी के नमूने लिए गए। 
विज्ञापन


एसडीएम शिकोहाबाद एकता सिंह ने बताया कि संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए 59 अधिकारी और कर्मचारियों को शिकोहाबाद स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए लाया गया। सैंपल लेने के बाद सभी को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। नए कोरोना मरीजों में एक मीडियाकर्मी भी है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। 

पूरे जिला मुख्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। आठ लोग जो नेपाल से आए युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, उनके संपर्क में आने वाले भी तलाशे जा रहे हैं। मीडिया से जुड़ा एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मीडियाकर्मी के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 

सैंपल जांच को भेजे गए

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि कोरोना के नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। इनमें 11 लोग पहले से ही एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। इनको अब आइसोलेट कर दिया गया है। सभी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। 

एक दिन में 11 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन और चौकन्ना हो गया है। शनिवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी कार्यालय पर जिले के अफसरों के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन

'बीमारी को छिपाएं नहीं'

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी कैसे संक्रमित हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। कर्मचारी के संपर्क में रहे अधिकारी और कर्मचारियों को क्वारंटीन में रखा गया है। उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि घबराएं नहीं। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर तुरंत बताएं, बीमारी को छिपाएं नहीं। 

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि जिले में जो भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, सभी के संपर्क में आने वाले तलाशे जा रहे हैं। सर्विलांस कराया जा रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना से डरना नहीं है, सावधानी बरतनी है। खुद को सुरक्षित रखना है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें