फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अंडे खरीदने को घर से निकलना पड़ा महंगा, कट गया 2500 रुपये का चालान

Sat, 18 Apr 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

थाना हरीपर्वत पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की, बेवजह बाहर निकलने वालों पर की कार्रवाई 
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में पुलिस के पकड़ने पर लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। कोई कूलर की घास लेने जाने की बात कह रहा है तो कोई अंडे खरीदने की। आगरा में शुक्रवार को पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर एक व्यापारी का 2500 रुपये का चालान काटा। उनका कहना था कि वो अंडे लेने निकले हैं। 
विज्ञापन


सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग वाहनों से भी निकलने लगे हैं। ऐसे में पुलिस सख्ती कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों को रोका गया। 

न मास्क पहना, न सीट बेल्ट लगाई 

शाह मार्केट के एक व्यापारी अपनी कार से जा रहे थे। उनकी कार पर काली फिल्म भी चढ़ी थी। व्यापारी ने मास्क और सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी। यह देखकर पुलिस ने रोक लिया। जब पुलिस ने घर से बाहर आने का कारण पूछा तो व्यापारी ने बताया कि अंडे खरीदने निकले हैं। पुलिस ने कहा कि जब दुकानें ही नहीं खुल रही हैं तो अंडे कहां से लाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सवाल का व्यापारी के पास कोई जवाब नहीं था। पुलिस ने व्यापारी का 2500 रुपये का चालान काट दिया। इसके बाद व्यापारी को घर जाने की सलाह दी। इसके अलावा भी पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे।

सर्विलांस सेल हॉट स्पॉट वाले कई इलाकों के लोगों पर नजर रखी रही है। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने एक घंटे में कई लोगों को फोन मिलाया। सभी से शराब के बारे में कहा। एक दोस्त ने लेने के लिए बोल दिया। सूचना पर रास्ते में ही उसे पकड़ लिया गया। कार का चालान किया गया।

17000 हजार से अधिक चालान

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस अभी तक 17000 से अधिक वाहनों का चालान काट चुकी है। पुलिस द्वारा लॉक डाउन में ही नौ लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें