फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना का कहर, एक दिन में तीन संक्रमितों ने तोड़ा दम, 18 नए मरीज मिले

Wed, 17 Jun 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में अब तक 1088 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। 
  • अब तक 883 मरीज हुए ठीक, 67 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के प्रकोप से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तीन और संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में लोहामंडी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला व 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। 
विज्ञापन


जिले में अब संक्रमित मृतक संख्या 67 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीनों संक्रमित मरीज गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। 18 नए मरीज मिलने से अब संक्रमितों का आंकड़ा 1088 हो गया है। दो मरीज भी डिस्चार्ज हुए। अब तक 883 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। 139 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।


लोहामंडी, शाहगंज, बोदला, लॉयर्स कॉलोनी, ताजगंज, सदर बाजार, न्यू आगरा और दहतोरा सहित शहर के 15 इलाकों में नए संक्रमित मिले हैं। देहात में भी संक्रमण बढ़ गया है। लॉयर्स कॉलनी निवासी 50 वर्षीय एसएन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्यकर्मी वायरस की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन

युवा से लेकर बुजुर्ग तक संक्रमित

शाहगंज निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग भी सर्विलांस के दौरान घर से संक्रमित मिले। न्यू आगरा कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष, कहरई मोड़ निवासी 37 वर्षीय पुरुष व न्यू आगरा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति सांस लेने में तकलीफ होने पर जांच में पॉजिटिव मिले हैं। 

दहतोरा निवासी 34 वर्षीय महिला, बिचपुरी रोड बोदला निवासी 52 वर्षीय महिला और खतैना लोहामंडी निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हो गए।

शाहगंज के 25 वर्षीय युवक, पिनाहट के 26 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सदर बाजार निवासी 22 वर्षीय युवती, बोदला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, कलाल खेड़िया निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, लोहामंडी की 40 वर्षीय महिला समेत 18 नए मरीजों में मंगलवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कर्मचारी संक्रमित, आयकर भवन के दो तल सील

आयकर भवन के आउटसोर्स कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आयकर भवन के पहले और चौथे तल को सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन के बाद 18 जून को दोनों तल खोले जाएंगे। कर्मचारी शाहगंज स्थित लाडली कटरा निवासी हैं। इधर, आयकर विभाग ने उनके संपर्क में आए स्टाफ से सेल्फ आइसोलेशन में जाने को कहा है।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की 47 टीमों ने नई आबादी बोदला, जगदीशपुरा, पटेल नगर, सुभाष नगर, खतैना, आगरा फोर्ट, खंदारी, लोहिया नगर, कमला नगर, शमसाबाद रोड के 1833 घरों के 7867 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए कोरोना के लक्षणों का आकलन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें