फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः दो पुलिसकर्मी समेत 37 लोग कोरोना पॉजिटिव, 150 हुई संक्रमितों की कुल संख्या

Sun, 14 Jun 2020 06:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

संक्रमित लोगों में नगर निगम मथुरा में तैनात बाबू भी शामिल
विज्ञापन
नगर निगम में थर्मल स्क्रीनिंग करतीं कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गुरुवार को 37 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। संक्रमित लोगों में नगर निगम मथुरा में तैनात बाबू और छाता कोतवाली के दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 150 हो गई है। 
विज्ञापन


छाता के सरायशाही क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। पहले से ही इस क्षेत्र को जिला प्रशासन ने सील कर दिया था। स्वास्थ्य टीम ने स्क्रीनिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है। छाता के आदमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति प्रतिदिन छाता से हरियाणा के पलवल से आता जाता था। स्वास्थ्य टीम ने युवक को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। 

मैनपुरीः कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार, दिल्ली से इलाज कराकर लौटे परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव
विज्ञापन


छाता के निकट फालैन गांव निवासी 43 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति मथुरा-वृंदावन नगर निगम का कर्मचारी है। छाता सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कश्यप ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भेजा है। संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं।

छाता कोतवाली प्रभारी के दो हमराह की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों सिपाहियों को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। छाता नगर पंचायत का 27 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। 

नौहझील के बाजना में 20 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। नंदगांव का 13 वर्षीय बच्चा एक पखवाड़े से टायफाइड से पीड़ित था। आशंका पर परिवार ने चार दिन पूर्व कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्चे को आईसोलेशन में शिफ्ट किया है। बच्चा पंद्रह दिन पूर्व छाता स्थित ननिहाल से आया है।

फरह ब्लॉक के गांव झुड़ावई में 29 वर्षीय ग्रामीण की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में हड़कंप मचा गया। युवक हैदराबाद में नौकरी करता था और पिछले दिनों ही लौटा है। बरसाना के गांव राकोली में 28 वर्षीय कार चालक कोराना पॉजिटिव निकला है। युवक दिल्ली में टैक्सी चलाता था और 9 जून को दिल्ली से गांव लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लिया था। 
 
विज्ञापन

मथुरा शहर में मानस नगर निवासी 24 वर्षीय युवक पांच दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था। जांच कराने के बाद गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। मोतीकुंज निवासी 75 वर्षीय बीमार व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दिल्ली से लौटे बरौठ निवासी 28 वर्षीय युवक के साथ बलदेव के 42 वर्षीय प्रवासी की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। राया के नगला टोंडर निवासी 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है।

चौमुहां के चार प्रवासी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। हरियाणा से लौटी मांट निवासी 60 वर्षीय महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव लोगों का आईसोलेट कर उनके परिवार को क्वारंटीन किया है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें