फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बालिका से जूता कारीगर ने किया दुष्कर्म, जेल भेजा आरोपी

Sun, 14 Jun 2020 06:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में छह साल की बालिका के साथ जूता कारीगर ने दुष्कर्म किया। बालिका की मां के आने पर घर से भाग गया। सूचना पर पुलिस ने पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी युवक बंटी है। वह घर के पास ही जूता कारखाने में काम करता था। कारखाना संचालक की छह साल की बेटी है। शनिवार शाम को बंटी कमरे में काम कर रह था। वहां मालिक की छह साल की बेटी भी आ गई। वह खेलने लगी।

आरोप है कि बालिका को बंटी ने पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी बालिका की मां आ गई। यह देखकर आरोपी भाग गया। मामले की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


शर्मनाकः युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, दवा खिलाकर कराया गर्भपात

पुलिस ने पालीवाल पार्क से आरोपी को पकड़ लिया। बालिका का मेडिकल कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। वहीं आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें