फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से सुकून की उम्मीद, अब सिर्फ 17 संक्रमित कोरोना मरीज

Thu, 21 May 2020 12:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • कुल 191 हुए संक्रमित
  • 170 लोग कोरोना से हुए मुक्त
  • पांच मरीजों की हुई मौत  
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी अब कोरोना से मुक्त होने की डगर पर चल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अधिकांश लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जनपद में अब कुल 16 मरीज ही कोरोना संक्रमित रह गए हैं इनका इलाज चल रहा है। 170 ने कोरोना से जंग जीत ली है। वह अपने घरों पर क्वारंटीन में हैं। जबकि पांच संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


मंगलवार तक जनपद में कुल 190 मरीज संक्रमित मिले। मरीजों की संख्या बढ़ने से एक तरफ सुहागनगरी की चिंताएं बढ़ गईं थीं। हर कोई कोरोना को लेकर डरा हुआ था। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े जनता को सुकून दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मथुराः कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची, प्रशासन ने सील किया एरिया
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में जनपद में कोरोना संक्रमित 61 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। फिरोजाबाद जनपद के अन्य स्थानों पर पाए 13 मरीजों में नौ मरीज ठीक हो गए हैं। एक की मौत हो गई है। जबकि तीन का कानपुर, दिल्ली और सैफई में इलाज चल रहा है। मरीजों के कोरोना मुक्त होने की रफ्तार ने सुहागनगरी में सबकुछ जल्द ठीक होने की उम्मीद जता दी हैं।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने भी कोरोना को हराया
पोषण एवं पुर्नवास केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स ने भी कोरोना को हरा दिया है। मंगलवार रात को स्टाफ नर्स की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको घर भेज दिया है। वहीं, आठ वर्षीय डाक बंगला निवासी एक बालिका ने भी कोरोना को हरा दिया। नई बस्ती और नेहरू नगर का युवक के साथ ही पुरानी मंडी में 73 साल की वृद्घा भी कोरोना को हराकर वापस लौट आई हैं।

147 लोगों की रिपोर्ट आना शेष 
19 मई तक जिले से कुल 3020 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 19 मई तक 2873 की रिपोर्ट आ चुकी है। 147 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें