जनपद के थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सहित थाने के 11 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। यहां अस्थाई जेल में निरुद्ध एक बंदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। अब मथुरा में कुल संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है। चार मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं 44 ठीक होकर घर में हैं। हालांकि अभी 128 रिपोर्ट लंबित हैं। सक्रिय केस अब 26 हो गए हैं।
आगराः कोरोना संक्रमण से दो और मौतें, पांच नए संक्रमित, 770 हुए ठीक
मथुरा में एक आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम के 11 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं इनमें थानाध्यक्ष सदर बाजार भी शामिल हैं। पुलिसकर्मी नगर निगम की टीम पर हुए हमले के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने गई थी। युवक को 25 मई को जेल भेजा था। जेल भेजने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विगत करीब दो माह पूर्व नगर निगम की टीम पर क्लेंसी इंटर कॉलेज स्थित चर्च जमीन से कब्जा हटवाने गई नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में सदर बाजार निवासी युवक भी वांछित था। युवक को 25 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष सदर बाजार समेत 11 पुलिसकर्मी थे। जेल भेजने से पूर्व युवक का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट 27 मई को रात में पॉजिटिव आई।