फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए तीन बंदी पॉजिटिव, जिला जेल में हड़कम्प

Tue, 19 May 2020 01:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्रीय कारागार के दस बंदी हैं संक्रमित
जिला कारागार के तीन बंदी हुए संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से हड़कम्प मच गया है। जिला जेल में तीन और बंदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह तीनों चार दिन पहले मृत कोरोना संक्रमित बंदी के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


बंदियों की कोरोना पॉजिटिव सोमवार रात को आई थी। जेल प्रशासन ने तीनों बंदियों सहित 28 को क्वारंटीन कर दिया है। अब तक आगरा की जेलों में दो बंदियों की मौत हो चुकी है। वहीं केंद्रीय कारागार में भी दस बंदी पॉजिटिव आए हैं।

ये भी पढ़ें:  जिला कारागार के संक्रमित बंदी की मौत से खलबली, दो दिन बाद आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन



बता दें कि जिला जेल के 90 वर्षीय संक्रमित बंदी की एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हुई थी। वह उल्टी दस्त से पीड़ित था और 13 मई को बंदी ने दम तोड़ दिया था। कोरोना की रिपोर्ट शुक्रवार को आई थी।
विज्ञापन

संक्रमित बंदी बसई जगनेर, थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहन गांव का निवासी था। उसे विगत 16 मार्च को जिला कारागार में दाखिल किया गया था। उसके खिलाफ 1982 में मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। 

नहीं दिखे कोरोना के लक्षण
 
जेल अफसरों का कहना है कि इलाज कर रहे डॉक्टर को बुजुर्ग बंदी में कोरोना का एक भी लक्षण नहीं दिखा था। बुखार, जुकाम या खांसी तक नहीं हुई। उल्टी और दस्त की समस्या थी। इसके चलते उसका कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं समझी। उसे 22 अप्रैल को उल्टी, दस्त और कमजोरी महसूस होने पर जेल के अस्पताल में फिर भर्ती कराया। यहां एक मई तक रहा। तीन मई को एक बार फिर उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर बंदी को जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया।

हालत में सुधार नहीं होने पर उसे 13 मई को एसएन मेडकिल कॉलेज भर्ती कराया गया। इसी दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम से पहले बंदी का कोरोना टेस्ट सैंपल लिया गया था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें