फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में नहीं है कोरोनावायरस की जांच-सुविधा, पुणे भेजे जाएंगे नमूने

Mon, 03 Feb 2020 02:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में कोरोनावायरस की जांच नहीं हो पाएगी। अभी इस लैब में यह सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां से लिए गए संदिग्ध मरीजों के नमूने पुणे की लैब में भेजे जाएंगे। संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने के लिए माइक्रोबायलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की टीम बना दी है।
विज्ञापन


माइक्रोबायलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब बनी हुई है। इसमें स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुनिया, हरपीज जोस्टर के मरीजों की ही जांच की सुविधा है। अभी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज पहली बार देश में मिले हैं। ऐसे में इसकी जांच यहां की वायरोलॉजी लैब में नहीं हो पाएगी। 

जांच के लिए पुणे भेजे जाएंगे नमूने 

संदिग्ध मरीजों के नमूने पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे जाएंगे। संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने के लिए माइक्रोबायलॉजी विभाग के चिकित्सक की टीम बना दी है। संदिग्ध मरीज आने पर इमरजेंसी के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा, यहां से नमूने लेकर पुणे भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन में आइसोलेशन कक्ष - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोनावायरस की जांच की सुविधा अभी वायरोलॉजी लैब में नहीं है। संदिग्ध मरीजों के नमूने पुणे भेजकर जांच कराई जाएगी।

28 दिन की यात्रा से लौटे लोग सर्विलांस पर

केरल में कोरोनावायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिलने के बाद 28 दिन के अंतराल में चीन से यात्रा करने वाले लोगों को सर्विलांस पर रखने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 14 दिन के अंतराल में यात्रा करने वालाचें की मॉनीटरिंग की जा रही थी। 

शुक्रवार को सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने सीएमओ को फोन कर 17 दिन पहले चीन से लौटने की जानकारी दी थी। इसको सीएमओ ने किसी भी परेशानी होने पर तत्काल सूचना करने को कहा, रैपिड रिस्पांस टीम को भी इसकी जानकारी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें