फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कोरोना संक्रमण से बचाव को एसएन की 'नई व्यवस्था', मरीजों को इस तरह मिलेगा प्रवेश

Fri, 05 Jun 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्टाफ को प्रवेश, सख्ती से लागू करने के लिए होमगार्ड लगाए
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के चलते नई व्यवस्था की गई है। अब यहां बिना मास्क के मरीज और तीमारदार प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सभी के हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही अंदर आने दिया जाएगा। इस जानकारी के लिए इमरजेंसी पर बोर्ड भी लगा दिए हैं। सख्ती से लागू करने के लिए होमगार्ड लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


इमरजेंसी में रोजाना 250 से 350 मरीज आ रहे हैं, इनके साथ एक-दो तीमारदार भी आते हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो मास्क लगाकर नहीं आ रहे, इससे कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा है। अब मरीज और तीमारदारों को मास्क लगाकर ही आना होगा। अगर मरीज मास्क लगाए हुए नहीं है तो इमरजेंसी स्टाफ अपनी तरफ से मरीज को मास्क उपलब्ध कराएगा, लेकिन यह सुविधा तीमारदारों के लिए नहीं है। 

मैनपुरीः चार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 56 पहुंची संख्या, तीन प्रवासी शामिल 
विज्ञापन


हाथों को सैनिटाइज करने के लिए गेट पर ही व्यवस्था की गई है। यहां वार्ड ब्वॉय तैनात किए गए हैं, जो मरीज-तीमारदार के प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करेगा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए यह व्यवस्था की है। मरीज-तीमारदार मास्क लगाएंगे तो यह सभी के लिए बेहतर है।
विज्ञापन

ट्रायज और सामान्य ओपीडी की अलग-अलग व्यवस्था
जुकाम-खांसी, बुखार, सांस फूलने समेत कोरोना वायरस से लक्षण वाली परेशानी वाले मरीजों के लिए ट्रायज और सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी की अलग-अलग व्यवस्था है। मरीज भटकें नहीं और परेशान न हों, इसके लिए अलग-अलग बोर्ड लगाकर इंतजाम किए हैं।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्टाफ को प्रवेश
इमरजेंसी स्टाफ के लिए थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया है। यहां इमरजेंसी में प्रवेश से पहले तापमान की जांच की जाती है और उसका पूरा विवरण भी दर्ज होता है। बुखार होने पर उसको प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उसको ट्रायज ओपीडी में स्क्रीनिंग करने के लिए भेज दिया जाएगा।

अच्छी व्यवस्था, होगा वायरस से बचाव
मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है, इससे परेशानी कम होगी, नहीं तो यहां मरीज को भर्ती कराने और इलाज कराने के लिए तीमारदारों को भटकना पड़ता था। - सायरा, आगरा कैंट

हाथों को सैनिटाइज कराया, मास्क होने पर ही अंदर जाने दिया। यह व्यवस्था ठीक है, इससे मरीज और स्टाफ का भी कोरोना वायरस से बचाव हो सकेगा।  - अंजू देवी, गढ़ी भदौरिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें