फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 404, अब तक 56 हो चुके हैं ठीक

Wed, 29 Apr 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मंगलवार को सुबह से रात तक कोरोना वायरस के 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें नौ मरीज सुबह और छह लोगों की रिपोर्ट शाम को आई। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 404 हो गई है। इनमें 56 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 11 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


नए मरीजों में कलक्ट्रेट में एसीएम के दफ्तर में तैनात होमगार्ड भी शामिल है। वो फतेहपुर सीकरी के गांव नगला कोरई का निवासी है। रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया। दफ्तर के कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि उसके परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। 

दो और सब्जी विक्रेता संक्रमित

संक्रमितों में सदर के नौलक्खा निवासी सब्जी विक्रेता चाचा-भतीजा भी हैं। दोनों सिकंदरा से सब्जी ले जाकर सदर में बेचते थे। इनसे पहले पांच सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि उसके घर के पास बैरियर लगाकर आसपास के लोगों को जानकारी दे दी गई है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज का एक और वार्ड ब्वॉय भी पॉजिटिव मिला है। वो शाहगंज में जूता मंडी के पास का निवासी है। एसएन मेडिकल कॉलेज से यह छठा वार्ड ब्वॉय है, जो संक्रमित मिला है। 

उधर, सेवला जाट के नगला महादेव में दंपती संक्रमित मिले हैं। इनमें युवक की मां पहले से संक्रमित है और जयपुर में भर्ती है। उन्हें देखने गए थे। दोनों ने तबीयत बिगड़ने पर खुद सैंपल दिया। 

न्यू आगरा में कौशलपुर में दो भाई संक्रमित मिले हैं। यह बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां 10 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) में भर्ती टीला माईथान निवासी गर्भवती भी संक्रमित मिली है। 
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले थे। वहीं, एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई थी। वो सांस की बीमारी से भी पीड़ित था। चिकित्सकों का कहना था कि दिल का दौरा पड़ने से युवक की जान गई। जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें