फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मथुरा के संयुक्त जिला अस्पताल का वार्ड ब्वॉय निकला संक्रमित, संख्या हुई 14

Wed, 29 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के बाहर स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन स्थित सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित मिला है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वार्ड ब्वॉय के संपर्क में कई मरीजों के आने के कारण जांच की चेन भी लंबी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त जिला चिकित्सालय वृंदावन पहुंचकर कई लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 14 हो गई है। इनमें एक संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है। 

अस्पताल को किया गया सैनिटाइज

मथुरा के भरतपुर गेट क्षेत्र निवासी युवक वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत है। पिछले दिनों अस्पताल स्टाफ के पांच लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए।

मंगलवार को आई रिपोर्ट में वार्ड ब्वॉय में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि चार सैंपल निगेटिव आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में डेरा डाल दिया है। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने भी संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है।
 
इधर, वार्ड ब्वॉय के संपर्क में आए मरीजों और करीबियों को चिह्नित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वार्ड ब्वॉय के मथुरा के भरतपुरगेट स्थित निवास पर पहुंचकर परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए हैं। लोगों के अनुसार वह मथुरा में अपने घर पर प्राइवेट प्रैक्टिस भी किया करता था।   
विज्ञापन

मथुरा में अब तक मिले कोरोना संक्रमित

- 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव दो मरीज मिले। 
- 10 अप्रैल को एक केस कोरोना पॉजिटिव मिला।
- 12 अप्रैल को ओल में एक को संक्रमण की पुष्टि हुई।
- 13 अप्रैल को नयति की स्टाफ नर्स में संक्रमण की पुष्टि हुई।
- 19 अप्रैल को दवा एजेंट की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।
- 22 अप्रैल को बलदेव के गांव सेहत निवासी सब्जी विक्रेता निकला कोरोना पॉजिटिव।
- 23 अप्रैल को कच्ची सड़क निवासी वृद्ध हुआ कोरोना पॉजिटिव।
- 24 अप्रैल चौबिया पाड़ा निवासी युवक की आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट।
- 24 अप्रैल कच्ची सड़क निवासी वृद्ध का बड़ा भाई कोरोना पॉजिटिव।
- 25 अप्रैल मथुरा के डीग गेट मेवाती मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव। 
- 26 अप्रैल करनाल से फतेहपुर जा रहा मजदूर कोसी में निकला कोरोना पॉजिटिव। 
- 28 अप्रैल सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती वृद्धा की मौत के बाद आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट। 
- 28 अप्रैल सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल का वार्ड ब्वॉय निकला कोरोना पॉजिटिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें