आगरा में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को संक्रमितों की संख्या 455 पर पहुंच गई। सुबह आई जांच रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित मिले हैं। तीन दिनों में पचास से अधिक नए मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि जनपद में अब 353 एक्टिव संक्रमित केस हैं।
इससे पहले बुधवार को 29 नए संक्रमित पाए गए थे। रिपोर्ट में दो रसोइयों और एक होमागार्ड के बाद दो सिपाही और संक्रमित मिले, इनमें से एक सिकंदरा थाना का सिपाही है। दूसरा छत्ता क्षेत्र में (पुलिस रिस्पांस वेहिकल) पीआरवी में तैनात है। उधर पुलिस लाइन को भी अब हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते जिले में अब 32 हॉटस्पॉट हो गए हैं। इनकी सूची बुधवार शाम को जारी की गई। इनमें 31वें नंबर पर पुलिस लाइन है। यहां के दो रसोइए पॉजिटिव मिले थे।
ये हैं हॉटस्पॉट
1. मंटोला/ढोलीखार
2. वजीरपुरा/गांधीनगर
3. ताजगंज गढ़हिया
4. कमला नगर
5. खंदारी क्षेत्र
6. एसएन मेडिकल कॉलेज/ फव्वारा हॉस्पिटल रोड//चित्रा टॉकीज रोड, खटीक पाड़ा।
7. आवास विकास वेस्ट
8.जगदीशपुरा लोहामंडी, घटिया
9. छत्ता क्षेत्र, धूलियागंज फ्रीगंज, जीवनी मंडी
10. फतेहपुर सीकरी
11. ट्रांसयमुना कॉलोनी, रामबाग, सीतानगर
12. यमुना ब्रिज
13. विभव नगर
14. शाहंगज-02, रसूलपुर
15. एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छउआ नगला
16. आजम पाड़ा, रामनगर
17. बाह अर्बन
18. भगवान टाकीज
19. तोपखाना/राजा मंडी
20. मोतीकुंज/मदिया कटरा
21. दादू खेरा/फतेहपुर सीकरी
22. छीपीटोला
23. नगला कली/देवरी रोड
24. मारुति एस्टेट चौराहा
25. पथवारी/छत्ता
26. मूलचंद हॉस्पिटल/अछनेरा
27. दयालबाग
28. गांव रजरई/बरौली अहीर
29. मंडी सईद खां
30 गांव ककुआ ब्लाक सैंया
31. पुलिस लाइन
32. कोलियाई, कोठी मीनाबाजार